स्कूल के बेसमेंट में “धर्मांतरण के आरोप” के आरोप, पूर्व पार्षद संजीव त्यागी के नेतृत्व में धरना

0

राजनगर एक्सटेंशन की कृष्णा एनक्लेव सोसायटी का मामला 

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित कृष्णा एनक्लेव सोसायटी में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बड़ी संख्या में निवासी पूर्व पार्षद संजीव त्यागी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सोसायटी के पास स्थित ‘कैंब्रिज’ नामक स्कूल के बेसमेंट में गोपनीय तरीके से चर्च संचालित किया जा रहा है और वहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां हो रही हैं।

निवासियों के बढ़ते विरोध के बीच स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ स्कूल परिसर में जाकर जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेसमेंट की तलाशी के दौरान कुछ ऐसी सामग्री बरामद हुई जिसे लेकर संदेह जताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी अवैध गतिविधि या धर्मांतरण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!