रातोंरात बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के DM भी बदले
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल का तबादला और रिंकू सिंह की तैनाती अहम् माने जा रहे हैं। अभिनव गोपाल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कुमार सौरभ, गाजियाबाद के नए CDO
इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है।
शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव हुए हैं। कई अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय, वित्त, लोक निर्माण, समाज कल्याण, सिंचाई और आईटी विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगर निकायों और विकास प्राधिकरणों में भी फेरबदल किया गया है।
तबादला सूची
मधुसूदन हुल्गी → जिलाधिकारी, देवरिया
सेमुअल पॉल एन → जिलाधिकारी, जौनपुर
आनंद वर्धन → जिलाधिकारी, मऊ
गौरव सिंह सोगरवाल → जिलाधिकारी, महाराजगंज
संतोष कुमार शर्मा → जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
राजेंद्र पैंसिया → जिलाधिकारी, मुरादाबाद
अंकित खंडेलवाल → जिलाधिकारी, संभल
अभिषेक पाण्डेय → जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
शिव सहाय अवस्थी → CEO, यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
अनुज सिंह → विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
अभिनव गोपाल → उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
अजय जैन → नगर आयुक्त, गोरखपुर
डॉ. अल्का वर्मा → विशेष सचिव, वित्त विभाग
निधि बंसल → निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य
डॉ. दिनेश चंद्र → विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
प्रवीन मिश्रा → विशेष सचिव, समाज कल्याण
रमेश रंजन → अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त
दिव्या मित्तल → विशेष सचिव, राजस्व विभाग
चंद्र शेखर → विशेष सचिव, सिंचाई विभाग
नेहा जैन → MD, केस्को
समीर → विशेष सचिव, आईटी
मोनिका रानी → निदेशक, महिला कल्याण
वंदना वर्मा → विशेष सचिव, चीनी उद्योग
संतोष वैश्य → नगर आयुक्त, आगरा
राजेंद्र सिंह-II → सदस्य, राजस्व परिषद
प्रेम प्रकाश सिंह → सदस्य, राजस्व परिषद
अंकुर कौशिक → उपाध्यक्ष, केडीए
अवनीश सक्सेना → विशेष सचिव, नियुक्ति
हरिशंकर चौरसिया → सचिव, यूपीपीएससी
भानु सिंह → विशेष सचिव, आयुष
सान्या छबड़ा → अपर आयुक्त, राज्य कर
प्रफुल्ल कुमार शर्मा → CDO, लखनऊ
नेहा बांडवाल → मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
आलोक प्रसाद → मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर
कुमार सौरभ → मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद
दयानंद प्रसाद → मुख्य विकास अधिकारी, गोंडा
जुहेर बिन समीर → विशेष सचिव, एनआरआई विभाग
ऋषि सिंह राठी → संयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन
सरकार के इस बड़े फैसले को प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गाजियाबाद में नए CDO की तैनाती के बाद विकास परियोजनाओं की रफ्तार पर खास नजर रहेगी।