एक क्लिक में जनगणना! गाजियाबाद में 7 मई से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत
मोबाइल से खुद भरें 33 सवालों का फॉर्म, ब्रांड एंबेसडर बनाए गए
22 मई से घर-घर सत्यापन शुरू
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। आगामी राष्ट्रीय जनगणना को लेकर गाजियाबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला जनगणना अधिकारी सौरभ भट्ट के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया में भाग ले सकें।
प्रशासन ने इस बार नई रणनीति के तहत ब्रांड एंबेसडरों की नियुक्ति की है, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ से जुड़े सदस्य शामिल हैं। इन्हें लोगों को जागरूक करने और मोबाइल के जरिए जनगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
7 से 21 मई: खुद करें जनगणना
इस अवधि में नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से 33 महत्वपूर्ण सवालों वाला फॉर्म खुद भर सकेंगे। प्रशासन ने इसे आसान और सुविधाजनक बनाने का दावा किया है।
22 मई से 20 जून: होगा वेरिफिकेशन
पहले चरण के बाद अधिकारियों की टीमें घर-घर जाकर भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगी, ताकि डेटा पूरी तरह सटीक रहे।
ब्रांड एंबेसडरों की अहम भूमिका
सौरभ भट्ट के अनुसार, सभी एंबेसडरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें स्कूल, कॉलेज व सोसाइटी में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये बने चेहरे
गगन सिंह अरोड़ा, तनुज गंभीर, प्रवीण अरोड़ा, क्षितिज सिंगल, आनंद कुमार, अंकित गुप्ता, सुभाष गुप्ता, ममता त्यागी, शिवानी जैन और सचिन सोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
