यशोदा मेडिसिटी में “द अशोक फाउंडेशन” का शुभारंभ

0

कैंसर मरीजों को मार्गदर्शन और सहयोग देने की पहल

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी के सभागार में शनिवार शाम “द अशोक फाउंडेशन” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यशोदा मेडिसिटी की एमडी डॉ. उपासना अरोड़ा, आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओ. पी. सिन्हा तथा नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अंजू श्रीवास्तव, कैंसर विभाग के चेयरमैन डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. अशोक श्रीवास्तव एवं डॉ. विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फाउंडेशन का औपचारिक शुभारंभ किया।

फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की स्थापना उनके स्वर्गीय पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में की गई है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन कैंसर की रोकथाम, जागरूकता और उपचार संबंधी सहयोग के क्षेत्र में कार्य करेगा। इसके माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी, मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मई 2021 को कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। उपचार के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें यह महसूस कराया कि कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए सही जानकारी और समय पर सहयोग कितना महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य के साथ “द अशोक फाउंडेशन” की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में मौजूद कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. गगन सैनी, डॉ. सतेंद्र कौर, डॉ. सुमंत भोलू और डॉ. सुनील डागर के अतिरिक्त फाउंडेशन के ट्रस्टी मधुलिका, कृति रंजन, संजय लाभ, सोनालिका गौतम और विवेक श्रीवास्तव सहित विशाल गौतम, विश्वा पाठक, नितिन गुप्ता, निशांत वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद बल्लभ, राहुल प्रकाश और प्रवीण सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!