सीएम योगी का बड़ा प्लान: 50 एकड़ में ‘सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’

0

हर जिले में बनेगा रोजगार–उद्योग सुपर हब

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश दिवस पर घोषित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के तहत सभी जनपदों में उपयुक्त भूमि शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास का उद्देश्य केवल निवेश नहीं, बल्कि युवाओं को एक ही परिसर में कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देना है। योजना को स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय संभावनाओं के अनुरूप लागू किया जाएगा।

50 एकड़ में रोजगार की पूरी इकोसिस्टम

प्रत्येक जिले में न्यूनतम 50 एकड़ भूमि पर एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा। इसमें एमएसएमई, सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए

प्लग-एंड-प्ले यूनिट

फ्लैटेड फैक्ट्री

कॉमन फैसिलिटी सेंटर

टेस्टिंग व डिजाइन सेंटर

टूल रूम और ईटीपी/सीईटीपी

जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्किल से स्टार्टअप और नौकरी तक

योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता डेवलपमेंट, मेंटरिंग, ऋण योजनाओं की जानकारी, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और वेतन आधारित रोजगार की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी। इसके लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ की स्थापना भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता का नया मॉडल बनेगी और औद्योगिक विकास को नई गति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!