उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी

Report News1up
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें I गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के नगरपालिका सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया।
यूपी नगर निगम की आरक्षण सूची जारी, देखें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित
यूपी निकाय चुनाव आरक्षण सूची 2023 को लेकर गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम में कौन सी सीट किसके वर्ग के लिए आरक्षित हुई है और कौन सी सीट अनारक्षित है. इसको लेकर स्थिति साफ हो गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम कर इसकी जानकारी दी है. नीचे देखें पूरी लिस्ट.
नगर निगम की ये सीटें हुईं आरक्षित
नगर निगम के लिए कुल 9 सीटें आरक्षित की गई हैं. जिसमें आगरा नगर निगम अनुसूचित जाति महिला, झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद नगर निगम को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, मेरठ नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, लखनऊ नगर निगम को महिला, कानपुर नगर निगम को महिला और गाजियाबाद नगर निगम को महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
ये 8 सीटें सामान्य
मेयर की जो सीटें सामान्य हैं, उनमें वाराणसी नगर निगम अनारक्षित, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित, अलीगढ़ नगर निगम अनारक्षित, बरेली नगर निगम अनारक्षित, मुरादाबाद नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, अयोध्या नगर निगम अनारक्षित, मथुरा-वृंदावन नगर निगम को अनारक्षित किया गया है. पंचायत जानसठ पिछड़ा वर्ग मीरापुर अनारक्षित नगर पंचायत पुरकाजी अनारक्षित बुढ़ाना को महिला मैं रखा गया है।
देखें पीडीएफ
https://drive.google.com/file/d/1bfNape4V4_eUn0SpRIRT3HHQA5LF3MsJ/view?usp=sharing