14 वर्षीय गोपाल हत्याकांड पर उबाल: बनवारीवास पहुंचे पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा और पंडित पीतांबर शर्मा
27 मई तक खुलासे का अल्टीमेटम, वरना जेवर थाने का होगा घेराव
सीबीआई जांच व 20 लाख मुआवजे की मांग
NEWS1UP
संवाददाता
जेवर/ग्रेटर नोएडा। जेवर क्षेत्र के बनवारीवास गांव में मंगलवार को उस समय माहौल और गर्म हो गया, जब विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
