यूपी दिवस पर गाजियाबाद में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 23 जनवरी को लैंडक्राफ्ट-गोलफलिंक में होगा आयोजन!

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर गाजियाबाद जनपद में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी को शाम 6:30 बजे आयोजित होगी। इसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सतर्कता, समन्वय और तैयारियों का आकलन करना है।

जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, गाजियाबाद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभ्यास सभी नागरिक सुरक्षा जनपदों में कराया जा रहा है। इस संबंध में 6 जनवरी को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उच्च स्तरीय निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके बाद 8 जनवरी को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

लैंडक्राफ्ट सोसाइटी

बैठक में नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के चीफ वार्डन ललित जयस्वाल से हुई चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि मॉक ड्रिल का आयोजन एन.एच.-9 स्थित लैंडक्राफ्ट–गोल्फ लिंक सोसायटी में किया जाएगा।

प्रशासन ने गोलफलिंक्स टाउनशिप की लैंडक्राफ्ट सोसाइटी, स्कार्दी ग्रीन, आशियाना ली रेजीडेंसी और गोलफलिंक विला की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन तथा आरडब्लूए और नागरिक सुरक्षा से जुड़े पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने सहयोगियों एवं निवासियों के साथ इस ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के अभ्यास नागरिकों को आपदा एवं आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!