मां से हुई बहस, फिर जो हुआ उसने पूरी सोसाइटी को हिला दिया!

0

मां से हुई कहासुनी, फिर बेकाबू हुआ बेटा! चाकू से हमला कर पांचवीं मंजिल से लगाई मौत की छलांग

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में देर रात हुई दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अपनी मां पर चाकू से हमला करने के बाद पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सागर यादव अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-1 में रहता था। शुक्रवार रात किसी घरेलू बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने रसोई में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में मां को चोटें आईं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Ai image

घटना के बाद युवक फ्लैट से बाहर निकला और कुछ ही देर में सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सागर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अस्वस्थता से जूझ रहा था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि उसकी मां का उपचार कराया गया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में शोक और स्तब्धता का माहौल है। निवासी इस दर्दनाक घटना को लेकर बेहद व्यथित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!