विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार

रिपोर्ट:- Kajal Sharma
-साइबर सेल की टीम को मिली सफलता, सैकड़ों लोगों को बना चुके निशाना
गाजियाबाद। साइबर सेल की टीम ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश करते हुए छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रहने वाले नवीन वर्मा के साथ भी आॅस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के नाम पर पकड़े गए जालसाजों नें ही 13 लाख रुपए की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस गिरोह की तलाश में लगी थी। जिसके चलते उसे सफलता मिल गई।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जालसाजों में विनय नेगी निवासी खोड़ा कॉलोनी, दिपेश निवासी लाल कुआं, अजय निवासी दिल्ली, कुलदीप त्यागी निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक, गौरव श्रीवास्तव निवासी नोएडा और अंकुर सिंह उर्फ अभिषेक सिंह निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज अपने साथियों के साथ विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी और जालसाजों की तलाश में लग गई थी। जिसके चलते उसे सफलता मिल गई।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जालसाज शातिर किस्म के ठग हैं, जो लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद शिकार किया करते थे। इतना ही नहीं पीड़ितों के पास विदेश से फोन करा दिया करते थे ताकि उन्हें यकीन आ जाएगी विदेश में उनकी नौकरी लग गई है, जिसके बाद पीड़ितों से रकम ऐंठ लिया करते थे।