नेशनल हेराल्ड केस को लेकर गाजियाबाद में कांग्रेस का आक्रोश!

0

संविधान की जीत, सत्ता की हार: बिजेन्द्र यादव

पीएम मोदी से माफी की मांग

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित फर्जी मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नेशनल हेराल्ड केस में ED द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में दाखिल की गई चार्जशीट को माननीय न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि झूठे और फर्जी तथ्यों के आधार पर उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने इसे सत्य की जीत और लोकतंत्र की मजबूती बताया है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

नेताओं का हाउस अरेस्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी के दौरान गाजियाबाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया।

थाने ले जाए गए कार्यकर्ता

प्रदर्शन को देखते हुए थाना सिहानी गेट पुलिस ने सख्ती बरती। बैरिकेडिंग के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर सिहानी गेट थाने ले जाकर बैठा दिया।

संविधान सबसे ऊपर

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में अदालत का रुख यह साबित करता है कि संविधान सर्वोपरि है और सत्य को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की सख्ती, गिरफ्तारी और बैरिकेडिंग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले कमजोर नहीं होंगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बंद नहीं की, तो देशभर में और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, नवीन कौशिक, विकास शर्मा, आशुतोष गुप्ता, अमित शर्मा, राम प्रकाश कश्यप, माया देवी, लक्ष्मी वर्मा, लज्जा यादव, आकांक्षा वर्मा, सविता जैसवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, त्रिलोक सिंह, योगेश शर्मा, सूर्यकांत, चंद्रपाल, आशीष प्रेमी, हुमायूं मिर्जा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित विभाग और विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!