भरत तिवारी एनकाउंटर को ‘निर्मम हत्या’ बताते हुए दादरी में ब्राह्मण समाज लामबंद

0

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में उठा न्याय का मुद्दा, दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग

27 जून को एसडीएम दादरी को सौंपा जाएगा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

NEWS1UP

संवाददाता

दादरी। बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। गुरुवार को गांव चिटहेरा स्थित विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीतांबर शर्मा के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया और भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि बिहार में भरत तिवारी का हुआ एनकाउंटर वास्तव में एक निर्मम हत्या है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश के ब्राह्मण समाज और न्यायप्रिय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि भरत तिवारी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम दादरी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए 27 जून को प्रातः 10 बजे जीटी रोड स्थित गौड़ धर्मशाला में एकत्र होकर तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वक्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय की इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

बैठक में राजू पंडित, अशोक पंडित, रामदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य ज्ञानचंद शर्मा, एडवोकेट सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में परमानंद शर्मा, पुरुषोत्तम मित्र, सुरेंद्र शर्मा, चुन्नू पंडित, दिनेश शर्मा (जारचा), प्रमोद शर्मा (सैंथली ), सतीश शर्मा, हरिओम शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, शिवम शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर रामकुमार शर्मा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त सूबेदार श्रीराम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, मुनीम दत्त शर्मा, दरोगा जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा वर्ग को आंदोलन से जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को गति देने के लिए ध्रुव कुमार शर्मा तथा प्रमोद कुमार शर्मा को यूथ विंग की ओर से प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!