शोक से सत्ता तक: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री!

0
0
0

लोक भवन में इतिहास के साथ छाया सन्नाटा

NEWS1UP

पॉलिटिकल डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति ने शनिवार की शाम एक ऐसा दृश्य देखा, जिसमें इतिहास और शोक साथ-साथ खड़े नजर आए। लोक भवन में सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने का इतिहास रचा, लेकिन यह क्षण किसी उत्सव का नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत और राजनीतिक त्रासदी की छाया में घटित हुआ। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार जब सफेद साड़ी में शपथ मंच पर पहुंचीं, तो सत्ता के इस सबसे ऊंचे क्षण में भी उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनडीए और एनसीपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जबकि पवार परिवार के वरिष्ठ सदस्य शरद पवार और सुप्रिया सुले की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए। लोक भवन में “अजीत पवार अमर रहें” के नारों के बीच हुआ यह शपथ ग्रहण सत्ता की निरंतरता का प्रतीक तो बना, लेकिन साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति के एक असहज और संक्रमणकालीन दौर की तस्वीर भी पेश कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!