नेहरू नगर शिव मंदिर की भव्य बॉउंड्री वॉल के सौंदर्यकरण पर होगा सम्मान समारोह

0

धौलपुरी पत्थर से संवरे मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण में सहयोग देने वाले दानदाताओं का होगा सम्मान, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक और महापौर रहेंगे मौजूद

NEWS1UP

धर्म-कर्म डेस्क

गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर की बॉउंड्री वॉल के सौंदर्यकरण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 28 जून को मंदिर परिसर में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर समिति एवं शिव मंदिर धर्मार्थ औषधालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

समिति के अनुसार समारोह में सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महापौर सुनीता दयाल तथा स्थानीय पार्षद राजेंद्र तितोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर की बॉउंड्री वॉल के सौंदर्यकरण में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में मंदिर की बॉउंड्री वॉल का सौंदर्यकरण धौलपुरी पत्थर से कराया गया है, जिससे मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं भव्य हो गया है।

उल्लेखनीय है कि नेहरू नगर के सी, ई एवं एफ ब्लॉक के निवासियों द्वारा गठित संयुक्त समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर समिति एवं शिव मंदिर धर्मार्थ औषधालय का संचालन किया जाता है। समिति का कहना है कि यह सम्मान समारोह समाज के सहयोगी नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का भी एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!