विधायक कॉलोनी में श्रद्धा के साथ हुआ वट सावित्री पूजन

0

महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित विधायक कॉलोनी में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर बरगद के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की तथा वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी श्रद्धा भाव से सुनी।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। पूजा के दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। आयोजन के दौरान कॉलोनी के लोगों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जो पति-पत्नी के अटूट विश्वास और समर्पण को दर्शाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं और बहनों को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!