शिव मंदिर समिति के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण, सांसद अतुल गर्ग ने की सनातन संस्कृति की सराहना
सांसद अतुल गर्ग एवं विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया लोकार्पण, दो वर्ष में धौलपुरी पत्थर से संवरी शिव मंदिर की बाउंड्री वॉल, सहयोगी दानदाताओं का हुआ सम्मान
NEWS1UP
धर्म कर्म डेस्क
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल के धौलपुरी पत्थर से कराए गए भव्य सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण रविवार को सांसद अतुल गर्ग ने किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में सौंदर्यकरण कार्य में सहयोग देने वाले समस्त दानदाताओं एवं सेवाभावियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाउंड्री वॉल का सौंदर्यकरण धौलपुरी पत्थर से कराया गया है। राजस्थान से आए कुशल शिल्पकारों एवं तकनीकी कर्मियों ने लगभग दो वर्षों की मेहनत के बाद इस कार्य को पूर्ण किया। सौंदर्यकरण के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक हो गया है।

मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि शिव मंदिर समिति द्वारा किया गया यह कार्य केवल सौंदर्यकरण नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन जीवन मूल्यों की ओर आकर्षित हो रही है। इसका प्रमुख कारण हमारे देवी-देवताओं, ऋषि-परंपरा और पूर्वजों के प्रति हमारी अटूट आस्था है। उन्होंने समिति के समर्पण और सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों में संस्कार, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से “जय श्री राम” के उद्घोष करवाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समारोह के दौरान समिति ने सौंदर्यकरण कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही मंदिर की नियमित सेवा एवं व्यवस्था संभालने के लिए इंदु त्यागी, प्यारे लाल शर्मा, पुजारी पंडित मुन्ना मिश्रा, पंडित भगवान दास, पंडित प्रमोद तथा पंडित विनोद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. भटनागर , महासचिव शिव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बी.के. गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष सुदर्शन बगाई एवं सत्य भूषण अग्रवाल, सचिव जी.एस. भल्ला, संयुक्त सचिव राजेश बंसल, सह-सचिव सुशील गुप्ता, संगठन सचिव अनिल सैनी, सह-कोषाध्यक्ष अरुण यादव, ऑडिटर सुनील कुमार गर्ग, विशेष सदस्य (सीए) राजकुमार अग्रवाल तथा सदस्य कार्यकारिणी के मनीपाल सिंह पंवार, डॉ. आर.के. वर्मा, बृजेश कुमार गर्ग, पवन कुमार गर्ग, विनोद गुप्ता, जोगेन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा, विनोद गुप्ता (विशेष आमंत्रित), सत्यवीर सिंह त्यागी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, मोहित गुप्ता, अपूर्वी शर्मा, विनोद कुमार गोयल, हरि मोहन अग्रवाल, अमित सैनी, प्रवीण कुमार गुप्ता, जय नारायण गोयल, अशोक कुमार, पंकज मिश्रा, सतीश चंद्र, सुनील कुमार मित्तल, कुलदीप गोयल एवं राजीव जिंदल ने सक्रिय योगदान दिया।

